Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Mega deal : अब तक की सबसे बड़ी डील : इंडिगो ने तोड़ा एयर इंडिया का रिकॉर्ड

Mega deal : अब तक की सबसे बड़ी डील : इंडिगो ने तोड़ा एयर इंडिया का रिकॉर्ड

National news, Air India, Indigo airlines : इंडिगो एयरलाइंस ने 500 एयरबस प्लेन खरीदने के लिए मेगा डील किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंडिगो बोर्ड ने 50 अरब डॉलर का एयरक्राफ्ट की खरीदारी को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद इंडिगो सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील करने वाली कंपनी बन गई है। इस विमानन कंपनी की ओर से डील की जानकारी देते हुए बताया गया है कि इंडिगो ने 500 एयरबस ए320 फैमिली विमानों का ऑर्डर दे दिया है।

अब तक का सबसे बड़ा एकल विमान खरीद

बता दें कि यह ऑर्डर एयरलाइन को 2030 और 2035 के बीच विमानों की डिलिवरी के बाद स्थायित्व प्रदान करेगा। इंडिगो यह 500 विमानों का ऑर्डर न केवल इंडिगो का सबसे बड़ा ऑर्डर है, बल्कि एयरबस के साथ किसी भी एयरलाइन की ओर से किया गया अब तक की यह सबसे बड़ी डील के साथ-साथ सबसे बड़ा एकल विमान खरीद भी है। बता दें कि इससे पहले एयर इंडिया में बड़ी की डील की थी। उस वक्त सबसे बड़ी डील करने वाली कंपनी एयर इंडिया बनी थी। लेकिन इंडिगो ने उससे बड़ी डील करके सबसे बड़ी डील करने वाली कंपनी बन गई है।

Share this:

Latest Updates