Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Mega Star : भोजपुरी के मेगास्टार खेसारी की फिल्म ‘संघर्ष 2’ का टीजर रिलीज, आप भी देखिए दमदार एक्शन

Mega Star : भोजपुरी के मेगास्टार खेसारी की फिल्म ‘संघर्ष 2’ का टीजर रिलीज, आप भी देखिए दमदार एक्शन

Bhojpuri Film, Mega Star, Khesari Lal Yadav : भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार खेसारी लाल यादव की फिल्मों का जलवा रिलीज के पहले से ही देखने को मिलने लगाता है। खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘गॉडफादर’ के बाद अब उनकी एक और नयी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है। ‘गॉडफादर’ के बाद अब निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की मच अवेटेड फिल्म ‘संघर्ष 2’ से खेसारी लाल का फर्स्ट लुक रिलीज करने के बाद अब इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ‘संघर्ष 2’ के फर्स्ट लुक में खेसारी लाल यादव शर्टलेस अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक्टर के फर्स्ट लुक के बाद अब फिल्म ‘संघर्ष 2’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस फिल्म को ले चर्चा में हैं खेसारी

भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार एक्टर और सिंगर खेसारी इन दिनों एक के बाद एक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। मेगास्टार खेसारी की फिल्म ‘संघर्ष 2’ भी जल्द दर्शकों के बीच रिलीज होने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि फिल्म ‘संघर्ष 2’ के अलावा खेसारी लाल यादव जल्द ही फिल्म ‘गॉडफादर’ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में गॉडफादर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। इसमें खेसारी लाल सफेद दाढ़ी और सफेद बाल में नजर आए।

बेसब्री से हो रहा फिल्म का इंतजार

खेसारी की फिल्म ‘संघर्ष 2’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फैंस के इंतजार के बीच इस मूवी का टीजर वीडियो रिलीज किया गया है, जिसमें आपको धुआंधार एक्शन, एक्टर की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, साउथ स्टाइल में शादी और विदेशों में फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग देखने के लिए मिलेगी। इस एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसकी शूटिंग बड़े पैमाने पर की गई है। इसमें ड्रोन कैमरा और हैलिकॉप्टर शॉट का भी इस्तेमाल किया गया है।

Share this:

Latest Updates