Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मेघालय के मुख्यमंत्री ने की केन्द्रीय गृहमंत्री से मुलाकात, बांग्लादेश के घटनाक्रम को लेकर हुई चर्चा

मेघालय के मुख्यमंत्री ने की केन्द्रीय गृहमंत्री से मुलाकात, बांग्लादेश के घटनाक्रम को लेकर हुई चर्चा

New Delhi news : मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सोमवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनसे बांग्लादेश के घटनाक्रम तथा उसके पूर्वोत्तर पर पड़ने वाले असर पर चर्चा की। गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय ने मुलाकात की जानकारी देते हुए एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा और उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने केन्द्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की। वहीं, कॉनराड संगमा ने एक्स पर मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि आज बांग्लादेश में चल रही स्थिति और पूर्वोत्तर पर इसके प्रभाव की समीक्षा की। बैठक के दौरान हमारे लोगों की चिन्ताओं और आशंकाओं को उठाया गया। केन्द्र सरकार हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी से शांति और सद्भाव बनाये रखने की अपील करती है। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में हाल ही में शेख हसीना सरकार को तख्ता पलट का सामना करना पड़ा है, जिससे वहां के हालात चिन्तानजक हैं।

Share this:

Latest Updates