Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Mob Lynching : कल जेल से भाग गए थे 6 कैदी, आज गांव वालों ने 4 को पीट-पीट कर मार डाला,छुपे थे जंगल में…

Mob Lynching : कल जेल से भाग गए थे 6 कैदी, आज गांव वालों ने 4 को पीट-पीट कर मार डाला,छुपे थे जंगल में…

Meghalaya News  : मेघालय के जोवाई जेल से भागे चार कैदियों (Prisoners) की भीड़ ने पीट-पीटकर जान ले ली। यह घटना 11 September को पश्चिमी जैंतिया पहाड़ी जिले के शांगपुंग गांव में हुई। DJP एलपी बिश्नोई ने बताया कि मृतकों के शव अस्पताल में ले जाए गए हैं। यहां पर शवों की पहचान की जाएगी। जोवाई जिला जेल से 10 September को 6 कैदी निकल भागे थे। इस गैंग ने जेल के गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया था।

रॉड और डंडे से पीटकर ली जान

डीजीपी बिश्नोई के मुताबिक, भागे गए कैदियों के नाम आई तलांग, रमेश दखर, मरसांकी तैरियांग, रिकमेनलैंग लमारे, शिडोर्की दखर और लोडस्टर टैंग हैं। इनमें रमेश दखर को एक दोहरे मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया था। इन सभी के पीटे जाने का वीडियो भी रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गांववाले इन भागे हुए अपराधियों को रॉड और डंडे से पीटते दिखाई दे रहे हैं।

जेल से भागकर जंगल में छुपे थे कैदी

शांगपुंग गांव के मुखिया आ रैबोन ने बताया कि जेल से भागने के बाद ये लोग गांव के पास एक जंगल में छुपे हुए थे। इनमें से एक कैदी पास स्थित चाय की दुकान पर खाना खरीदने के लिए गया था। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उसे पहचान लिया। इसके बाद पूरे गांव को वहां अपराधियों के छुपे होने की जानकारी हो गई। गांव के लोग उनका पीछा करते हुए जंगल के पास पहुंचे और इलाके को घेर लिया। इसके बाद उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान रमेश दखर नाम का अपराधी भागने में कायमाब रहा।

Share this:

Latest Updates