Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BJP के इस नेताजी के रिजॉर्ट में रेड मारने के बाद भौंचक रह गई पुलिस, आप भी जानिए सच्चाई, वेश्यालय के रूप में…

BJP के इस नेताजी के रिजॉर्ट में रेड मारने के बाद भौंचक रह गई पुलिस, आप भी जानिए सच्चाई, वेश्यालय के रूप में…

Meghalaya News : मेघालय के वेस्ट गारो हिल जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां पुलिस ने BJP के एक नेताजी के रिजॉर्ट में रेड मारी। इसके बाद सच्चाई जानकर भौंचक रह गई। यहां वेश्यालय चलाने का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि इस रिजॉर्ट में अनैतिक कार्य संचालित हो रहे थे। पुलिस टीम ने इस रेड में 6 बच्चों को रिकवर किया। 73 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बताया जा रहा है, जो फरार है। उसकी दबिश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में प्रदेश भाजपा इकाई  चुप है।

4 लड़के और 2 लड़कियां

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी में 6 बच्चों को बंद कमरे से बरामद किया गया। बच्चों की हालत दयनीय लग रही थी। बरामद बच्चों में 4 लड़के और 2 लड़कियां शामिल हैं। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ और रिजॉर्ट में मिले सबूतों के आधार पर पुष्टि की कि वहां वेश्यालय संचालित किया जा रहा था। 

400 शराब की बोतलें और 500 कंडोम मिले

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रिजॉर्ट में रेड के दौरान पुलिस टीम को 400 शराब की बोतलें और 500 अनयूज्ड कंडोम मिले।

रिजॉर्ट का मालिक बर्नार्ड एन मारक गारो हिल स्वायत्त जिला परिषद के एक निर्वाचित सदस्य हैं। इसके अलावा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भी है। मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है। 

Share this:

Latest Updates