Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बेरहम बेटा, मां को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, फिर घर में ही दफनाया और..

बेरहम बेटा, मां को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, फिर घर में ही दफनाया और..

Ranchi news : रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र स्थित मसमानो गांव में दिल दहलानेवाले घटना घटी है। यहां एक बेरहम पुत्र ने अपनी मां की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर पहले हत्या कर दी। और तो और वह घंटों अपनी मां के मृत शरीर के पास बैठे रहा। फिर घर के आंगन में ही गड्ढे खोद डाला और अपनी 70 वर्षीय मां को वहीं दफना डाला। बहरहाल, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

डंडे से सिर पर अनगिनत वार किए, फिर खुद पहुंच गया थाना

30 वर्षीय सागर कुजूर नामक इस निर्मोही पुत्र ने शुक्रवार की देर शाम इस घटना को तब अंजाम दिया, जब उसने मां से खाना मांगा। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में नोकझोंक हुई। इसके बाद उसने घर में रखे डंडे से मां के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां दूसरे दिन शनिवार को स्वयं रांची के चान्हो थाना पहुंचा और स्वयं को सरेंडर कर दिया।

पत्नी मायके और पिता रह रहे बेटी के घर

ग्रामीणों की मानें तो सागर मानसिक तौर पर अस्वस्थ है। वह अक्सर उत्तेजित हो जाया करता है और बात-बात पर मारपीट पर उतर आता है। उसकी यही स्थिति देख जहां उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके में रहती है, वहीं पिता सिल्हास कुजूर अपनी विवाहित छोटी बेटी के यहां रहते हैं। घर में सागर कुजूर अपनी मां सुशीला एक्का के साथ रहता था।

Share this:

Latest Updates