Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मास्को में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय प्रवासियों से किया संवाद

मास्को में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय प्रवासियों से किया संवाद

Ranchi News: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मॉस्को में भारतीय दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मॉस्को में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात की और उनके साथ संवाद किया। रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने भारतीय प्रवासियों और दूतावास की ओर से राज्य मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रूस में रह रहे भारतीय समुदाय के लगभग 120 प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया।
रक्षा राज्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय सम्बन्धों को मजबूत करने में भारतीय प्रवासियों की उपलब्धियों और योगदान की अहम भूमिका है। उन्होंने भारतीय समुदाय से 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में प्रवासी भारतीयों की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया गया।
सेठ ने कहा कि भारतीय जहां भी रहते हैं, वे अपने सत्य कर्मों से जाने जाते हैं। उनका जन्म भले ही हिन्दुस्तान में हुआ हो, लेकिन उनकी कर्मभूमि जहां होती है, वहां वह सत्य और निष्ठा से अपने कार्यों को करते हैं। यही भारतीयों की पहचान है।
00000000000000000

Share this:

Latest Updates