Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नाबालिग लड़की ने रांची के बॉयफ्रेंड का गला रेत कर उतारा मौत के घाट, डेड बॉडी के 17 टुकड़े…

नाबालिग लड़की ने रांची के बॉयफ्रेंड का गला रेत कर उतारा मौत के घाट, डेड बॉडी के 17 टुकड़े…

Korba news : यह प्रेम नहीं, किसी दुर्भावना और लालच के एक्सट्रीम का परिणाम है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कोरबा में 16 साल की एक लड़की ने सऊदी अरब से बुलाकर अपने बॉयफ्रेंड का गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया।  डेड बॉडी के 17 टुकड़े किए और स्कूल बैग-बोरी में भरकर डैम में फेंक दिया। इसके लिए अपने लिव-इन पार्टनर की मदद ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि लड़की ने यह साजिश पैसों के लालच में रची। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी की सोने की चेन, मोबाइल और कैश बरामद किया है।

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

रिपोर्ट के अनुसार, पाली क्षेत्र के चैतमा निवासी 16 साल की लड़की और झारखंड के रांची के रहने वाले वसीम अंसारी (26 वर्ष) की जान पहचान सोशल मीडिया पर हुई। पहले वे दोस्त बने और फिर उनमें प्यार हो गया। दोनों करीब साढ़े 3 साल से एक-दूसरे को जानते थे।

इस तरह दिया घटना को अंजाम

बताया जाता है कि वसीम करीब ढाई साल पहले किसी प्राइवेट कंपनी में काम करने के लिए सऊदी अरब चला गया। इस दौरान लड़की और वसीम की आपस में बात होती थी। लड़की ने वसीम को मिलने के लिए बुलाया। उसके कहने पर वसीम पहले दिल्ली और फिर झारखंड गया। वह अपने घर न जाकर बिलासपुर पहुंचा। वहां आरोपी लड़की उसे बोलेरो किराये पर लेकर लेने के लिए पहुंची थी। वसीम को लेकर लड़की अपने घर लाई और वहीं रुकवा दिया। आरोप है कि इस पर लड़की और रजा खान ने उसे पकड़ा और उसी चाकू से गला काट कर अलग कर दिया। इसके बाद उसके शव के टुकड़े किए और उन्हें बैग में भरकर स्कूटी से ले जाकर गोपालपुर डैम में फेंक दिया। 

Share this:

Latest Updates