Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हैवानियत : 30 साल के दरिंदे ने 13 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर…

हैवानियत : 30 साल के दरिंदे ने 13 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर…

Maharashtra (महाराष्ट्र) के ठाणे में 13 साल की मासूम से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब पीड़िता गर्भवती हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कासरवाड़ावली थाने में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

घर में अकेली थी पीड़िता

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान 30 साल शख्स के रूप में हुई है। वह घोड़बंदर रोड का रहने वाला है और पीड़ित परिवार के घर में करीब तीन साल से काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता को उस वक्त शिकार बनाया, जब वह घर में अकेली थी। 

ऐसे हुआ घटना का खुलासा

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पीड़िता ने पेट में दर्द होने की शिकायत की, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जांच में पता चला कि वह तीन महीने की गर्भवती है। इसके बाद पीड़िता ने आपबीती सुनाई और बताया कि उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है।

Share this:

Latest Updates