Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रस्सी से हाथ पैर बांध कर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

रस्सी से हाथ पैर बांध कर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Darbhanga News : सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में रस्सी से हाथ पैर बांध कर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना दो मई की बताई जा रही है। आरोपी युवक कंसी निवासी कुंदन ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
प्राथमिकी में नाबालिग लड़की ने कहा है कि 2 मई को लगभग एक बजे दिन में शौच के लिए गई थी। उधर ही आरोपी कुन्दन वेल्डिंग का दुकान चलाता है। जब वहां के चापाकल पर हाथ-पैर धोने गई तो कुंदन ठाकुर जबरदस्ती हाथ पकड़ कर रूम में ले गया तथा जबरदस्ती करने लगा। जब उसने विरोध किया तो रस्सी से हाथ- पैर बांध कर दुष्कर्म किया। धमकी देकर आरोपी ने कहा कि यह बात किसी को मत बताना नहीं तो जान से मार देंगे। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने आवेदन के आलोक में पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है। पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates