Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चमत्कार- चमत्कार- चमत्कार, एक ही रात में उड़ीसा के कई मछुआरे बन गए लखपति, बदल गई किस्मत

चमत्कार- चमत्कार- चमत्कार, एक ही रात में उड़ीसा के कई मछुआरे बन गए लखपति, बदल गई किस्मत

Baleshwar, Odisha news : हर दिन (everyday) समुद्र (sea) में जाना और मछली पकड़ना (catch fish) अमूमन हर मछुआरे की यही दिनचर्या होती है। ऐसी ही दिनचर्या ओडिशा (Odisha) अंतर्गत बालेश्वर के मोहना में रहने वाले कुछ मछुआरों की भी थी। मछली पकड़ कर ये मछुआरे किसी तरह से अपने परिवार का भरण- पोषण करते थे। लेकिन रविवार की रात (Sunday night) इन मछुआरों (fisherman) के साथ जो हुआ वह किसी चमत्कार (miracle) से कम नहीं था। रात में मछली पकड़ने के दौरान इन मछुआरों के जाल में कुछ दुर्लभ प्रजाति की मछलियां फंस गईं। जब जाल को समुद्र से जमीन पर खींचकर लाया गया तो दुर्लभ प्रजाति (Rare Species) की तोलिया भोला मछलियों (स्थानीय भाषा में मछली का नाम) को देखकर इन मछुआरों की आंखें फटी की फटी रह गईं। शुरुआत में तो उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उनके जाल में ऐसी मछली फंसी है जो उनकी किस्मत रातोंरात बदल देगी। 

दवा व अल्कोहल निर्माण में काम आती है ये मछलियां

सभी मछलियों को जाल से निकालने के बाद मछुआरों ने दुर्लभ प्रजाति की सभी 28 मछलियों (28 fish) को निकाल कर एक अलग बर्तन में रखा। इसके बाद मछलियों को लेकर वे मोहना मछली मार्केट ले गए। यहां मछली कारोबारी ने जब इन मछलियों को देखा तो वह भी अचंभित हो गया। उसने तुरंत इन मछलियों को खरीदने की इच्छा जताई। मोलभाव करने के बाद व्यापारी (Businessman) ने उन 28 मछलियों की कीमत 35 लाख रुपए निर्धारित की। मछुआरों ने 35 लाख रुपए में इन मछलियों को व्यापारी के हाथ बेच दिया। इस घटनाक्रम के बाद मुहाना निवासी इन मछुआरों की खुशी देखते ही बन रही थी। उन्हें लग रहा था मानो आज खजाना (Treasure) मिल गया हो। इस प्रकार एक ही रात में इन मछुआरों की किश्मत बदल गई (luck changed) और वह लखपति बन (make lakhpati) गए। मछुआरों (fisherman) ने बताया कि इन मछलियों का उपयोग दवा बनाने (making medicine) में किया जाता है। इसके अलावा इस मछली को विदेशी शराब कंपनियां भी अल्कोहल (alcohol) तैयार करने के कार्य में भी प्रयोग करने के लिए खरीदती हैं।

14 हजार रुपए किलो के हिसाब से बिकीं मछलियां

मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा और पश्चिम बंगाल की सीमा पर दीघा समुद्र में रविवार को मोहना इलाके के कुछ मछुआरे रविवार की रात मछली पकड़ने गए थे। सोमवार को ये मछुआरे अपने साथ 28 तोलिया भोला मछली लेकर घर लौटे। बाद में इन मछलियों की बिक्री करने के लिए मोहना मछली मार्केट गये। ये मछलियां 14 हजार प्रति किलो के हिसाब से बाजार में बिकीं। इन मछलियों को कोलकाता के एक फार्मा कम्पनी ने खरीदा है। बताते चलें की हर मछली का वजन 8 से 10 किलो के बीच था। ऐसे में 14 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से मछुआरों को कुल मिलाकर 35 लाख रुपये मिले। 

Share this:

Latest Updates