Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और बायोमेडिकल की इस स्टूडेंट ने  मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब किया अपने नाम, यूनाइटेड किंगडम में…

… और बायोमेडिकल की इस स्टूडेंट ने  मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब किया अपने नाम, यूनाइटेड किंगडम में…

Miss India Worldwide 2022 : यूनाइटेड किंगडम में बायोमेडिकल की पढ़ाई कर रही खुशी पटेल ने मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 के खिताब पर कब्जा जमा लिया है। 24 जून 2022 की रात उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि मिस इंडिया वर्ल्डवाइड विदेश में सबसे लंबे समय तक चलने वाली भारतीय प्रतियोगिता है।

ये रहीं रनर अप

मिस इंडिया वर्ल्डवाइड प्रतियोगिता में अमेरिका की वैदेही डोंगरे ने रनरअप और श्रुतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 में भाग ले रहीं 12 शीर्ष प्रतियोगी विश्व स्तर पर विभिन्न अन्य प्रतियोगिताओं की विजेता थीं।

 तीसरी दुनिया के देशों की मदद 

खुशी पटेल यूके में बायोमेडिकल साइंस में मेजर और साइकोलॉजी में माइनर की पढ़ाई कर रही हैं। वह एक कपड़ों की दुकान की भी मालकिन भी हैं। खुशी पटेल ने कहा कि वह मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 प्रतियोगिता जीतकर बेहद खुश हैं। आने वाले वर्षों में वह कई चैरिटी कार्यक्रम करने और तीसरी दुनिया (गरीब देश) के देशों की मदद करने की योजना बना रही हैं। 

रोशनी को मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड

इंडिया फेस्टिवल कमेटी (IFC) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार गुयाना की रोशनी रजाक को मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 घोषित किया गया है। यूएस की नव्या पिंगोल फर्स्ट रनर अप रही, जबकि सूरीनाम की चिक्विता मलाहा सेकेंड रनर अप रही हैं। दरअसल, बीते 29 वर्षों से IFC ही प्रतियोगिता का आयोजन कराता आ रहा है।

Share this:

Latest Updates