Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह सभी उम्मीदवारों को सौंपेंगे मांग पत्र, कहा- हर बदलाव बलिदान मांगता है

मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह सभी उम्मीदवारों को सौंपेंगे मांग पत्र, कहा- हर बदलाव बलिदान मांगता है

Dhanbad news: मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह की बैठक  लुबी सर्कुलर रोड स्थित राज क्लासेज में आयोजित हुई। इसमें प्रमुख रूप से समाजसेवी उदय प्रताप सिंह एवं दिलीप सिंह उपस्थित हुए।इसकी अध्यक्षता अमरेंद्र कुमार झा ने की। संचालन गोपाल सिंह असरफी हॉस्पिटल ने किया। मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह ने बच्चों से मिलकर, बड़े बुजुर्गो जवानों से मिलकर एक मांग पत्र तैयार किया है, जो सभी उम्मीदवारों को दिया जाएगा।

प्रमुख मांग 

1.जो सांसद बने वो सभी से मांग पत्र ले। और 6 महीने बाद जनता दरबार लगाकर समीक्षा बैठक आयोजित करें। क्या हुआ क्या होना चाहिए और क्या हो सकता है। 

2. पिछले दस साल में जो उल्टा विकाश धनबाद मे हुआ है। उसकी जानकारी मांग पत्र में लिखी गई है। उसका विकाश किया जाए।

3. रोजगार सृजन के लिए, प्रदूषण नियंत्रण के लिए, एयरपोर्ट धनबाद में जल्द बने। 

4.धनबाद भी देश के विकसित शहर में शमिल हो।सभी  धनबाद के लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों को ये पत्र दिया जाएगा।

समूह को पुरी उम्मीद है कि जो सासंद बनेंगे, वह हर 6 महीने में जनता दरबार जरूर लगाए। जनता की समस्या दूर करे। मिलकर धनबाद का उसका हक मिले। बैठक में उदय प्रताप सिंह दिलीप सिंह,अनिल कुमार जैन, अमरेंद्र कुमार झा, गोपाल सिंह, नीरज कुमार, डाक्टर दिलीप कुमार,अकलख अहमद, अशोक चौधरी, सुनील सिंह, रवि केशरी, धीरज रवानी, आलोक चटर्जी वीरू सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates