Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Mission Chandrayaan-3 : ISRO के एक पोस्ट को देखा गया 36 लाख बार, आज शाम चांद पर उतरते लाइव देखिए…

Mission Chandrayaan-3 : ISRO के एक पोस्ट को देखा गया 36 लाख बार, आज शाम चांद पर उतरते लाइव देखिए…

National News Update, SriHarikota, ISRO, Mission : Chandrayaan- 3 :  इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (ISRO) का Chandrayaan-3 मिशन आज यानी 23 अगस्त को शाम के वक्त अपनी मंजिल पर पहुंच जाएगा। सारा देश आज लैंडर को चांद पर उतरते हुए लाइव देख सकता है। भारतीय स्‍पेस एजेंसी मिशन से जुड़ी हर एक डिटेल को सोशल मीडिया पर शेयर करती है। लोगों को मिशन से जुड़ी जानकारी आसानी से समझ आ जाए, इसके लिए इसरो ने तकनीकी बातों की जगह कुछ ऐसे वाक्‍य इस्‍तेमाल किए हैं, जो दिलचस्‍प हैं। ट्वीट करने का इसरो का यह अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। एक पोस्‍ट को तो 36 लाख लोगों ने देखा है। यह मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंड कर सकता है। विक्रम लैंडर के साथ ही प्रज्ञान रोवर भी चंद्रमा के साउथ पोल पर कदम रखने की कोशिश करेंगे। इसरो को इस मिशन से बहुत ज्‍यादा उम्‍मीदें हैं। एजेंसी अनुमान जता रही है कि इस बार वह मिशन में कामयाब होगी। कल शाम 5 बजकर 20 मिनट से चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव देखा जा सकेगा।

इसरो ने एक-एक पल की सोशल मीडिया पर दी जानकारी

आमतौर पर स्‍पेस एजेंसियां अपने मिशन से जुड़ी जानकारी तकनीकी शब्‍दों के साथ शेयर करती हैं। कई बार जानकारी को समझना पेचीदा हो जाता है। चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ीं डिटेल्‍स को आसान लहजे में बताकर इसरो ने लोगों का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित किया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर (LM) ने जब चंद्रयान-2 मिशन के ऑर्बिटर से दोतरफा कम्‍युनिकेशन स्‍थापित किया, तो इसकी जानकारी इसरो ने दिलचस्‍प अंदाज में शेयर की। स्‍पेस एजेंस‍ी ने ट्वीट में ‘वेलकम बडी’ (स्वागत है दोस्त) जैसी शब्‍दावली को इस्‍तेमाल किया। इसी तरह एक अन्‍य ट्वीट में ‘थैंक्स फॉर द राइड, मेट’ (सवारी के लिए शुक्रिया साथी) जैसे वाक्‍य का उपयोग किया गया।

इस पोस्ट ने दिल जीत लिया

चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर और चंद्रयान-2 मिशन के ऑर्बिटर से जुड़े ट्वीट ने लोगों का दिल जीता है। इसरो ने ‘वेलकम बडी’ वाक्‍य का इस्‍तेमाल किया था। इस पोस्‍ट को अबतक 36 लाख बार देखा जा चुका है। स्‍पेस एजेंसी लगातार लोगों को मिशन के बारे में अपडेट दे रही है।

Share this:

Latest Updates