Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Mission Chandrayaan 3 : अब मत कहिए, ‘चंदा मामा दूर के’, 23 अगस्त को हमारा लैंडर ‘विक्रम’ होगा उनके पास…

Mission Chandrayaan 3 : अब मत कहिए, ‘चंदा मामा दूर के’, 23 अगस्त को हमारा लैंडर ‘विक्रम’ होगा उनके पास…

National News Update, SriHarikota ISRO, chandrayaan-3, Soft Landing On Moon On 23 August : बस कुछ घंटों के बाद जब हमारे मिशन चंद्रयान 3 का लैंडर माड्यूल ‘विक्रम’ चांद की सतह पर पहुंच जाएगा, फिर हमें यह कहने की जरूरत नहीं रहेगी कि चंदा मामा दूर के। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) की ओर से अपडेट जानकारी यह मिल रही है कि चंद्रयान-3 मिशन अब एक नए समय पर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा। पहले इसरो ने कहा था कि लैंडर मॉड्यूल (LM) ‘विक्रम’ 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। अब बताया गया है कि लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है। 

चंद्रमा से अब सिर्फ 25 किलोमीटर दूर

Chandrayaan-3 मिशन को सफल बनाने के लिए भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने लैंडर मॉड्यूल को ऑर्बिट में थोड़ा और नीचे पहुंचा दिया है। विक्रम लैंडर अब चंद्रमा से महज 25 किलोमीटर दूर है। यह उसके और चांद के बीच की न्‍यूनतम दूरी है।

2019 की कमी इस बार होगी पूरी 

Chandrayaan-3 मिशन से पहले साल 2019 में भारत का Chandrayaan-2 मिशन चंद्रमा की सतह से टकराकर आंशिक तौर पर फेल हो गया था। चंद्रयान-3 मिशन ने अभी तक सभी चुनौतियों को सफलता के साथ पूरा किया है। इसरो का कहना है कि सॉफ्ट लैंडिंग से पहले लैंडर मॉड्यूल की जांच की जाएगी।

Share this:

Latest Updates