Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विधायक ने नवनिर्मित पुस्तकालय व स्कूल के संस्थापक की प्रतिमा का किया अनावरण

विधायक ने नवनिर्मित पुस्तकालय व स्कूल के संस्थापक की प्रतिमा का किया अनावरण

Chiraiya, motihari news: महादेव साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक व भूमि दाता स्व.महादेव साह की आदम कद प्रतिमा का अनावरण शनिवार को विधायक सह विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने किया। इसके बाद स्कूल परिसर में नव निर्मित सरस्वती मंदिर व वातानुकूलित पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया।

विशाल तोरणद्वार बनाने की घोषणा की

इसके पूर्व स्कूल के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक कमरुल होदा के सम्मान में आयोजित समारोह का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने अपने ऐच्छिक कोष से स्कूल परिसर में स्टेडियम व गेट पर विशाल तोरण द्वार बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उक्त विद्यालय को जिले का आदर्श विद्यालय बनाने के प्रति वह कृत संकल्पित है। स्कूल संस्थापक की प्रतिमा, सरस्वती मंदिर व वातानुकूलित पुस्तकालय की स्थापना विद्यालय विकास कोष से किया गया है। 1954 ई. में स्व. महादेव साह ने भूमि दान कर निजी खर्च से विद्यालय की स्थापना की थी।

1000807013

शिक्षक रवि ने किया संचालन

समारोह के दौरान उनके वंशज रामसागर प्रसाद, प्रेम सागर प्रसाद, भागीरथ प्रसाद, अरविन्द प्रसाद सहित अन्य को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता व संचालन शिक्षक रवि कुमार रवि ने किया। मौके पर बीईओ सरोज कुमार सिंह, राजद के पूर्व प्रत्याशी अच्छेलाल प्रसाद यादव, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव, पूर्व मुखिया चंद्रदेव प्रसाद, प्रमोद यादव,हाशिम मंसूरी,राजेश्वर प्रसाद, रत्नेश्वरी शर्मा, रामाशंकर यादव, प्यारे सतीश कुमार सिंह, संतोष कुमार, विनोद कुमार, किरण कुमारी, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates