Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Mocha Cyclone Impact : झारखंड में भी असर दिखा सकता है आने वाले ‘मोचा’ चक्रवात, 9 मई को…

Mocha Cyclone Impact : झारखंड में भी असर दिखा सकता है आने वाले ‘मोचा’ चक्रवात, 9 मई को…

Jharkhand Update News, Ranchi, Effect Of Mocha Cyclone In Jharkhand : आने वाले कुछ दिनों में झारखंड के मौसम में फिर बदलाव संभव है। रांची मौसम केंद्र की ओर से दी जा रही जानकारी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में 9 मई के आसपास चक्रवात बन सकता है। इस चक्रवात का नाम मोचा (Mocha) है। इसका असर झारखंड समेत आसपास के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। बंगाल से सटे झारखंड के इलाकों में मोचा चक्रवात का असर अधिक हो सकता है। वैसे अब तक इस चक्रवात की तीव्रता का आकलन नहीं किया गया है।

बंगाल और उत्तरी पूर्वी राज्यों में होगा अधिक असर

बंगाल के कुछ हिस्सों में और उत्तर पूर्वी राज्यों में इस चक्रवात का असर अधिक देखने को मिलेगा। इस संबध में पहले भी अलर्ट जारी किया जा चुका है। दूसरी ओर नौ मई के पहले तक झारखंड के तापमान में वृद्धि होगी। तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होगी। 5 मई को राज्य का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 6 मई को भी राज्य में लगभग इसी तरह का तापमान रहने का अनुमान है।

Share this:

Latest Updates