Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस राज्य के मुख्यमंत्री को गिफ्ट में मिले बुलडोजर के मॉडल होंगे नीलाम, जानें कितना होगा बेस प्राइस…

इस राज्य के मुख्यमंत्री को गिफ्ट में मिले बुलडोजर के मॉडल होंगे नीलाम, जानें कितना होगा बेस प्राइस…

Rajasthan (राजस्थान) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिले गिफ्ट की नीलामी होने जा रही है। सैकड़ों गिफ्ट ऑनलाइन नीलामी के लिए रखे गए हैं। इनकी कीमत 11000 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक है। नीलामी में गहलोत को गिफ्ट में मिले दो बुलडोजर के मॉडल को भी रखा गया है। दोनों बुलडोजर मॉडल की बेस प्राइस एक लाख रुपये रखी गई है।

मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा होगी राशि

बुलडोजर के अलावा भगवान की मूर्तियां और फोटो, गांधीजी के मोमेंटो, तलवारें सहित कई तरह के गिफ्ट नीलामी में रखे गए हैं। गिफ्ट की बिक्री का पैसा मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा होगा। गहलोत इससे पहले भी उन्हें मिले गिफ्ट की नीलामी करते रहे हैं। इस बार 250 से ज्यादा गिफ्ट ऑनलाइन नीलामी में रखे हैं। मोमेंटो और गिफ्ट नीलाम करने के लिए अलग से वेबसाइट बनाई गई है। https://rajcmmementos.com पर जाकर कोई भी नीलामी में रखे गए गिफ्ट को देख और खरीद सकता है। ऑनलाइन पेमेंट करके इन्हें खरीदा जा सकता है।

Share this:

Latest Updates