Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नक्सलमुक्त भारत बनाने की दिशा में अग्रसर है मोदी सरकार : अमित शाह

नक्सलमुक्त भारत बनाने की दिशा में अग्रसर है मोदी सरकार : अमित शाह

New Delhi news : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के सफल अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार नक्सलमुक्त भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। केन्द्रीय गृहमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘नक्सलवाद लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है और मोदी सरकार इसे समाप्त करने के लिए संकल्पित है। कल बीजापुर (छत्तीसगढ़) में केन्द्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त की। मोदी सरकार नक्सलमुक्त भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है और 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलमुक्त होकर रहेगा।’उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जंगल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 12 कुख्यात नक्सली मारे गये।

Share this:

Latest Updates