Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बैरकपुर सांसद अर्जुन सिंह की जेड प्लस सुरक्षा मोदी सरकार ने छीनी, अब अदालत का रुख करेंगे सांसद

बैरकपुर सांसद अर्जुन सिंह की जेड प्लस सुरक्षा मोदी सरकार ने छीनी, अब अदालत का रुख करेंगे सांसद

बैरकपुर के सांसद और दबंग नेता अर्जुन सिंह की जेड प्लस सुरक्षा को केंद्र सरकार ने छीन लिया है। आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले अर्जुन सिंह ने भाजपा को छोड़कर फिर से तृणमूल कांग्रेस में वापसी की थी। मोदी सरकार द्वारा चीनी गई सुरक्षा पर सांसद अर्जुन सिंह ने सवाल उठाते हुए अदालत जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उन पर अभी भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में सुरक्षा वापस लेना कहीं से न्याय संगत नहीं है। वह सुरक्षा अपनी बरकरार रखने के लिए जल्द ही अदालत में याचिका दायर करेंगे।

भाजपा के टिकट पर 2019 में सांसद बने थे अर्जुन 

भाजपा के टिकट पर साल 2019 में सांसद बनने के बाद मोदी सरकार ने उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दे दी थी। लेकिन उन पर हो रहे लगातार हमलों और खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद उन्हें केंद्र सरकार ने 2021 में जेड प्लस सुरक्षा प्रदान कर दी थी। अर्जुन सिंह के आवास की सुरक्षा की जिम्मेवारी भी केंद्रीय बलों के जवानों को दे दी गई थी। लेकिन कुछ दिन पहले सांसद ने भाजपा छोड़कर फिर से ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को ज्वाइन कर लिया था। इसके बाद केंद्र सरकार में उनको दी गई जेड प्लस की सुरक्षा को वापस ले लिया।

Share this:

Latest Updates