Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोदी सरकार की गारंटियों का भी वही हश्र होगा, जो इंडिया शाइनिंग नारे का हुआ था : खड़गे 

मोदी सरकार की गारंटियों का भी वही हश्र होगा, जो इंडिया शाइनिंग नारे का हुआ था : खड़गे 

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का भी वही हश्र होगा, जो 2004 में इंडिया शाइनिंग नारे का हुआ था। उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के घोषणा पत्र को घर-घर तक ले जाना होगा। 

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी इस लोकसभा चुनाव में जो वादे कर रही है, उन्हें वह पूरा करेगी। उन्होंने कहा, ‘हम वादे करने के पहले गहराई से यह पड़ताल कर लेते हैं कि उनको पूरा कर पायेंगे या नहीं। इसीलिए कांग्रेस का घोषणापत्र 1926 से देश के राजनीतिक इतिहास में भरोसे का दस्तावेज बना हुआ है।’ 

कांग्रेस का घोषणा पत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदम्बरम की अध्यक्षता वाली समिति ने तैयार किया है। खड़गे के अनुसार समिति ने प्रयास किया कि हमारा घोषणा पत्र सिर्फ अकादमिक कवायद न रहे, बल्कि उसमें व्यापक जन भागीदारी हो। इसके लिए सम्पर्क और संवाद किया गया है। इसके लिए वेबसाइट आवाज भारत की के जरिये लोगों से सुझाव आमंत्रित किये गये थे। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्ववाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस यात्रा से जुड़े मुद्दों की देश विदेश में बहुत चर्चा हुई है। इससे हम देश का ध्यान जनता के असली मुद्दों पर खींच पाये हैं। इस यात्रा का समापन 16 मार्च को मुम्बई में हुआ। खरगे ने कहा मुम्बई हमारे लिए खास तौर से महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि हमारी पार्टी की स्थापना मुम्बई में ही हुई थी। हमारे स्वाधीनता आन्दोलन को ताकत भी 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान मुम्बई से ही मिली थी। बड़ी बात है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन भी मुम्बई में ही हुआ। खरगे ने कहा ये यात्राएं राजनीतिक रूप से ही महत्त्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि हमारे राजनीतिक इतिहास में एक ऐसे प्रयास के रूप में दर्ज हो गयी हैं, जो जन सम्पर्क का सबसे बड़ा प्रयास है। इतनी लम्बी पदयात्रा लम्बे समय से किसी राजनेता ने नहीं की है, जिसे कोई चाहे तो भी नजरअंदाज नहीं कर सकता है। उन्होंने कांग्रेस की 05 गारंटियों का उल्लेख करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आह्वान किया कि आप सभी वरिष्ठ नेताओं की बहुत अहम भूमिका होगी। आप सभी से मेरा अनुरोध है कि इसके सभी प्रमुख मुद्दों को पूरे देश में और गांव-मुहल्ला और घर-घर तक पहुंचाने में प्रेरक की भूमिका निभायें।

Share this:

Latest Updates