Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोदी ने कांग्रेस को कहा था अर्बन नक्सलियों का गैंग, खड़गे ने भाजपा को कहा आतंकी पार्टी…

मोदी ने कांग्रेस को कहा था अर्बन नक्सलियों का गैंग, खड़गे ने भाजपा को कहा आतंकी पार्टी…

New Delhi news : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को अर्बन नक्सलियों का गैंग कहा था। इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा को आतंकी पार्टी करार दिया। खड़गे ने कहा कि वे लिंचिंग करते हैं, लोगों को मारते हैं, अनुसूचित जाति के लोगों के मुंह में पेशाब करते हैं, आदिवासी लोगों के साथ बलात्कार करते हैं। भाजपा को लेकर खड़गे ने कहा कि वे उन लोगों का भी समर्थन करते हैं जो ये सब करते हैं। फिर वे दूसरों को दोष देते हैं, (पीएम) मोदी को यह कहने का कोई अधिकार नहीं है।

भाजपा सरकार में होते हैं अत्याचार

खड़गे ने कहा कि जहां भी उनकी सरकार है, वहां अनुसूचित जाति, खासकर आदिवासियों पर अत्याचार होते हैं। फिर वह अत्याचार की बात करते रहते हैं। यह आपकी सरकार है, आप इसे नियंत्रित कर सकते हैं। बता दें कि 5 अक्टूबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कांग्रेस को शहरी नक्सलियों के एक समूह द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है और लोगों से पार्टी के “खतरनाक एजेंडे” को हराने के लिए एक साथ आने का आग्रह किया।

पीएम मोदी ने क्या कहा था…

पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में वाशिम के पास एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही थी। उन्होंने कहा था कांग्रेस दलितों को दलित, गरीबों को गरीब बनाए रखना चाहती है. इसलिए कांग्रेस से सावधान रहें। कांग्रेस को अर्बन नक्सली चला रहे हैं। पार्टी देश को बांटना चाहती है, इसलिए हमें बांटने की कोशिश कर रही है।

Share this:

Latest Updates