Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोदी का जीवन समाजसेवी के लिए आदर्श के उच्चतम मानक को दर्शाता है : शाह

मोदी का जीवन समाजसेवी के लिए आदर्श के उच्चतम मानक को दर्शाता है : शाह

New Delhi News: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि किसी भी राजनेता के कार्यकाल को आंकने का सबसे बड़ा मापदंड उसके कार्यकाल के दौरान होने वाले न्यायिक, सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक बदलाव हैं। इस दृष्टिकोण से मोदीजी के सार्वजनिक जीवन का इतिहास किसी भी समाजसेवी के लिए आदर्श का उच्चतम मानक है।
अमित शाह ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व प्रमुख और ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. आदिश सी अग्रवाल को उनकी पुस्तक, ह्लमोदी का नीति शास्त्र: द वर्ल्ड्स हिज आॅयस्टरह्व पर बधाई देने के लिए एक हस्ताक्षरित संदेश में मोदी के जीवन और प्रधानमंत्री के कार्यकाल के बारे में लिखा है। गृह मंत्री ने मोदी के कार्यकाल को कानून, न्याय और लोक कल्याण के क्षेत्रों में अद्वितीय परिवर्तन की निरन्तर अवधि के रूप में वर्णित किया। उन्होंने कहा कि चाहे अनुच्छेद 370 को हटाना हो, तीन नए आपराधिक न्याय कानूनों के माध्यम से देश की न्यायिक प्रक्रिया को औपनिवेशिक गुलामी से मुक्त करना हो, तीन तलाक का उन्मूलन हो या अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन के माध्यम से दिखाया है कि कैसे लोक कल्याण और विरासत के सम्मान को समानांतर रूप से चलाया जा सकता है। गृह मंत्री का हस्ताक्षरित संदेश महापरिनिर्वाण दिवस पर जारी किया गया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक ह्ल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में लोक कल्याण और सुशासन के विजनह्व पर आधारित है। अमित शाह ने कहा कि मोदी का नीति शास्त्र, जो मोदी के तीन शासनों के दौरान न्यायिक दुनिया को नये, अभिनव और पथ-प्रदर्शक कानूनों के साथ जगाने के भारत के प्रयास की खोज करता है, ह्लउनके व्यक्तित्व, कार्य और दर्शन पर आधारित है, निस्संदेह पाठकों के बीच राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करेगा। अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि एक राजनीतिक कार्यकर्ता से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के इतिहास में 60 वर्षों के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने तक का उनका (प्रधानमंत्री मोदीजी का) सफर गरीबों, महिलाओं, किसानों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए उपलब्धियों से भरा है और लगातार नये कीर्तिमान भी बन रहे हैं। मोदी का नीति शास्त्र उनके तीन कार्यकाल में बनाए गए नए कानूनों और निरस्त किए गए हजारों कानूनों के निहितार्थ और विस्तार का विस्तार से अध्ययन, अन्वेषण और विश्लेषण करता है, ताकि न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन के सिद्धांत को बढ़ाया जा सके और सबका विकास प्राप्त करने के लिए सबका विश्वास प्राप्त किया जा सके।

Share this:

Latest Updates