Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोहम्मद जैद का कुत्सित कारनामा, सैलून में थूक से मसाज करता था, गिरफ्तार

मोहम्मद जैद का कुत्सित कारनामा, सैलून में थूक से मसाज करता था, गिरफ्तार

Up news: लखनऊ से एक बेखौफ सैलूनकर्मी का कुत्सित कारनामा सामने आया है। सैलूनकर्मी अपने थूक से लोगों को मसाज किया करता था। उसके इस कारनामे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि फ़ेस मसाज़ कराने आये युवक के चेहरे पर वह थूक से मसाज़ कर रहा है।

ये भी पढ़े:ट्रैक पर खड़ी ट्रेन को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, 4 ने गंवाई जान,रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

चेक किया सीसीटीवी तो उड़ गए होश

मसाज करवा रहे युवक को जब इसका शक हुआ तो उसने सैलून में लगा सीसीटीवी चेक किया, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। उसके मसाज की पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में सैलूनकर्मी की हरकत देखी जा सकती है।

सुशांत गोल्फ सिटी थाने ने किया गिरफ्तार

युवक ने सैलून में काम करने वाले युवक ज़ैद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उस युवक ने लिखा है कि जैद नामक आरोपी ने उसके चेहरे पर थूक से मसाज़ किया है और पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में सैलूनकर्मी मोहम्मद जैद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद पुलिस ने जैद को गिरफ्तार कर लिया है।

Share this:

Latest Updates