Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Molestation In Flight : विस्तारा फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़खानी…

Molestation In Flight : विस्तारा फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़खानी…

National News Update, Mumbai, Passenger Molested Air Hostess In Flight, Arrested : फ्लाइट के भीतर भी छेड़खानी का मामला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई से होकर जाने वाली मस्कट-ढाका विस्तारा फ्लाइट में एक एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी शुक्रवार को मिली।

जबरदस्ती लगाया गले फिर किस करने की कोशिश

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने से पहले एक पैसेंजर ने एयर होस्टेस को पहले जबरदस्ती गले लगाया और फिर किस करने की कोशिश की। बाद में महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मोहम्मद दुलाल के रूप में हुई है, जो एक बांग्लादेशी नागरिक है। जब वह एयर होस्टेस से गलत व्यवहार कर रहा था तो अन्य यात्रियों ने उसे रोकने की कोशिश की। तभी फ्लाइट कैप्टन भी बाहर आ गए। उन्होंने जब आरोपी को रोका तो वह लड़ने लगा। कैप्टन ने उसे रेड वार्निंग कार्ड दिया। यह कार्ड उस पैसेंजर को दिया जाता है जो कंट्रोल से बाहर हो जाता है।

मुंबई पुलिस ने क्या अरेस्ट, अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में

मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद, आरोपी को सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया, जो उसे सहार पुलिस स्टेशन ले गए। फ्लाइट अटेंडेंट द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Share this:

Latest Updates