Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोतिहारी में अनुश्रवण समिति की हुई बैठक, बाढ़ व चीनी मिल का छाया रहा मुद्दा

मोतिहारी में अनुश्रवण समिति की हुई बैठक, बाढ़ व चीनी मिल का छाया रहा मुद्दा

Sugauli news : प्रखंड स्थित सभागार में अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता सीओ कुंदन कुमार ने की।  सीओ ने मौजूद जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं बताने को कहा। इस पर जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं गिनाई। नपं मुख्य पार्षद पति ने कहा कि अभी तो कुछ जगहों पर पानी प्रवेश किया है। यह तो शुरुआत है। बाढ़ अगस्त में भी आ सकती है। अभी तो परेशानी झेलना बाकी है। कहा कि सांसद द्वारा समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। 

बाढ़ पूर्व तैयारी अप्रैल में होनी चाहिए

बाढ़ पूर्व तैयारी अप्रैल में होनी चाहिए। उधर चुनाव का समय भी था। लेकिन, इसको लेकर अभी भी समय है कि बाढ़ से बचाव को लेकर कुछ किया जाए। उन्होंने कहा कि धनही में क्षतिग्रस्त बांध की मरम्मत जरूरी है। बाढ़ आने पर प्रभावित लोगों की सूची सही होनी चाहिए। लिस्ट में गडबड़ी नहीं होना चाहिए। अगर बाढ़ की नौबत आती है तो सूची सही होनी चाहिए। जबकि चीनी मिल से निकलने वाली गंदा व जहरीले पानी को लेकर एक प्रस्ताव लाना चाहिए। इस पर बहुत सारे जनप्रतिनिधियों ने हामी भरी। क्षेत्रीय विधायक के प्रतिनिधि के रुप में मौजूद राजद नेता अखिलेश झा ने कहा कि ध्वस्त लालपरसा बांध से पानी बह रहा है। इससे फसल को काफी क्षति पहुंचा है। इसका जायजा लिया जाये और किसानों को उसका मुआवजा मिलना चाहिए। 

आवाजाही में हो रही परेशानी का समाधान हो

क्षतिग्रस्त बांध को बचाया जाए। जबकि सीतलपुर ढाला स्थित अंडपास में जलजमाव के कारण आवाजाही में हो रही परेशानी का समाधान किया जाए। वहीं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सहनी ने समस्याओं से अवगत कराते हुए संबंधित अधिकारियों से समाधान के दिशा में कार्य करने की बात कही। नपं के मुख्य पार्षद नसरीन अली ने समस्याओं के समाधान को लेकर सुझाव दिया। उतरी छपराबहास के मुखिया प्रभू सहनी कुछ जगहों पर नदी कटाव, भवानीपुर में नदी बहने की स्थिति, सपहां सकूल के समीप नदी कटाव की स्थिति से अवगत कराया। जदयू नेता मो. साबिर ने अवगत कराया कि अमीर खां टोला में मस्जिद के पास कटावरोधी कार्य सही नही हो रहा है।

बगहीं के मुखिया पति ने समस्याओं से अवगत कराया

 वहीं बगहीं के मुखिया पति सोनालाल सहनी सहित मौजूद अन्य ने बगहीं में एक क्षतिग्रस्त पुल सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। भाकपा माले नेता भोला साह ने विभिन्न समस्याओं को अवगत कराते हुए कहा कि हमलोगों की बात नही सुनी जाती है। सुगौली चीनी मिल से निकलने वाली गंदा पानी फसल को क्षति पहुंचाती है। कई बार समस्याओं से अवगत कराया गया लेकिन समाधान नहीं हो सका। सुगौली से जूड़े बांध को मजबूती से बंधा जाए। जिस मांग को पारित किया जाए। माकपा नेता धनंजय पूरी ने बताया कि यह नौबत प्रति वर्ष आती है। इसका स्थाई समाधान होना जाहिए। मुखिया रंजीत झा ने गोड़ीगावां में सिकरहना नदी का दबाव व कटावरोधी कार्य करने की बात कही। वहीं उतरी मनसिंघा के मुखिया पति नईम खां ने कहा कि हमेशा बैठक होता है। समस्या को बताया जाता है पर समाधान नही होता है। गांव में जनप्रतिनिधि को गाली सुनना पड़ता है। मुखिया अवधेश कुशवाहा, मुखिया प्रभाकर मिश्रा, अनिरूध सिंह आदि ने भी समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर बीडीओ तेप्रताप त्यागी, पीओ सतीष मिश्रा, ईओ धर्मेन्द्र कुमार, बीपीआरओ नाजीश प्रवीण, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सहनी, उप प्रमुख प्रतिनिधि शंभू साह, राजद प्रखंड अध्यक्ष ताराचंद यादव आदि मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates