Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Monsoon Fresh Mood : झारखंड में मानसून ने फिर ली करवट, अगले दो-तीन दिन होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

Monsoon Fresh Mood : झारखंड में मानसून ने फिर ली करवट, अगले दो-तीन दिन होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

Jharkhand Update News, Ranchi, Monsoon Mood Again Changed, Rain May In Coming 2 Days : झारखंड में मानसून का मूड कभी सोया हुआ रहता है तो कभी थोड़ा जगाता है। जब जागता है तो बारिश आ जाती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगस्त के महीने में अंतिम सप्ताह में जून जैसी गर्मी पड़ी और पता ही नहीं चला की मानसून कहां है। इस बीच रविवार को मानसून ने फिर करवट ली और दोपहर के बाद प्रारंभिक शाम में राजधानी रांची में बारिश शुरू हुई। राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश की सूचना है। रांची में कल 10 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई थी। सोमवार की सुबह का मौसम बिल्कुल ठंडा रहा और 9  बजे के आसपास थोड़े समय के लिए झमाझम बारिश होने लगी।

2 से 3 डिग्री होगी तापमान में गिरावट

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि राज्य में अगले 2 से 3 दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 4, 5, 6 और 7 सितंबर को राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। रांची और आसपास के इलाकों में 7 सितंबर तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 28 डिग्री और न्यूनतम 23 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Share this:

Latest Updates