Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

New Delhi news : दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य तिथि से छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है। भारत मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष भागों में आगे बढ़ते हुए मंगलवार को ही पूरे देश को कवर कर लिया है। यह सामान्य रूप से आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंचता है। कई राज्यों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में 05 और 06 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी  बारिश होने की संभावना 

मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक पूरे उत्तर भारत में भारी से अत्यंत भारी बारिश की सम्भावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 05 और 06 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्ली में 02 और 03 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल सम्भावना है। पंजाब में 03 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यन्त भारी बारिश होने की सम्भावना है। उत्तराखंड में 02 जुलाई से 06 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की सम्भावना है।

इसके साथ गुजरात, उप हिमालय पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में 02 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। इन राज्यों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

Share this:

Latest Updates