Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Monsoon Mood Turn : झारखंड में मानसून फिर पड़ रहा ठंडा, 2 दिनों में…

Monsoon Mood Turn : झारखंड में मानसून फिर पड़ रहा ठंडा, 2 दिनों में…

Jharkhand Update News, Ranchi, Monsoon Mood Again Changed, Speed Down, Rain Down : मानसून की सक्रियता से पिछले दो दिनों में झारखंड की राजधानी रांची सहित अन्य हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। अब यह रफ्तार सुस्त पड़ती जा रज्ञ है। इसके कारण बारिश फिर कम हो जाएगी। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि पिछले दो दिनों से कायम निम्न दबाव क्षेत्र अब झारखंड से गुजर चुका है। यह मध्य प्रदेश में कायम है। इससे यहां मानसून कमजोर हुआ है। अगले दो दिन यह स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद अनुकूल स्थिति बनेगी और मानसून सक्रिय होगा।

सिमडेगा में सर्वाधिक बारिश

राज्य में मानसून पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय रहा। गहरे निम्न दबाव क्षेत्र के झारखंड से होकर गुजरने के कारण यहां सभी क्षेत्रों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश सिमडेगा में हुई। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान करीब दस स्थानों पर सौ मिमी से अधिक बारिश हुई, जबकि इसी जिले के बांसजोर इलाके में सबसे अधिक 161.4 मिमी बारिश हुई। गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी में भी जमकर बारिश हुई।

 अब भी 36 फीसदी कम बारिश

राज्य में पिछले दो दिनों की बारिश से स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में करीब 26.0 मिमी बारिश हुई। जो कि सामान्य 12.4 मिमी से दोगुना है। इससे पूरे राज्य में एक जून से अब तक बारिश में कमी का प्रतिशत केवल 36 फीसदी रह गया है। 

किस जिले में कितनी बारिश

स्थान-मिमी, स्थान-मिमी, स्थान-मिमी

सिमडेगा 161.4 गढ़वा 92.5 पश्चिम सिंहभूम 85.2

बोकारो 55.6 खूंटी 73.2 रांची 48.8

धनबाद 46.6 जमशेदपुर 43.0 रामगढ़ 36.5

गुमला 29.5 लातेहार 28.2 गिरिडीह 13.6

34 फीसदी कम है।

Share this:

Latest Updates