Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Monsoon Mood Update : मौसम सुहाना परसों तक पूरे झारखंड में छा जाएगा मानसून, वज्रपात का अलर्ट जारी

Monsoon Mood Update : मौसम सुहाना परसों तक पूरे झारखंड में छा जाएगा मानसून, वज्रपात का अलर्ट जारी

Jharkhand Update News, Ranchi, Monsoon Mood Gave Relief From Heat Wave : राजधानी रांची सहित झारखंड के लगभग 15 जिलों को मानसून के आगमन के बाद सुहाना मौसम मिल गया। बारिश ने देर से ही सही, गर्मी से राहत दिलाई। परसों यानी 23 जून तक सभी 24 जिलों में मानसून फैल जाएगा। मानसून आने के साथ राज्य के लिए यह दुखद खबर भी सामने आई कि मंगलवार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वज्रपात से 14 लोगों की जान चली गई और 36 से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

ऑरेंज अलर्ट जारी

मानसून के मूड को देखते हुए रांची मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कल के दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार, रांची का अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। 1.0 मिमी बारिश हुई। ‌जमशेदपुर का अधिकतम 38.0 और न्यूनतम 27.4 डिग्री, डालटनगंज का अधिकतम 42.0 और न्यूनतम 27.3 डिग्री दर्ज किया गया।

पेड़ और पोल के नीचे खड़ा होने से बचें

माैसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने राज्य भर में मानसून को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्हाेंने कहा कि अगले तीन दिन मानसून शुरुआती दौर में है। इस दाैरान वज्रपात की घटनाएं ज्यादा होंगी। इसलिए पेड़ और पाेल के नीचे खड़े होने से बचें। वहीं मौसम खराब हाेने पर बाइक चालक भी सतर्क रहें। वे भी वज्रपात की चपेट में आ सकते हैं। ग्रामीणों को मौैसम खराब हाेने पर खेतों से पशु लेकर घर लाैटने की सलाह दी गई है।

Share this:

Latest Updates