Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Monsoon Sings : झारखंड में अब मानसून ने गाया, सावन है भाई सावन…

Monsoon Sings : झारखंड में अब मानसून ने गाया, सावन है भाई सावन…

Jharkhand Update News, Ranchi, Now Now Monsoon Running Fastly, Relief For Farmers :  2 दिन पहले कहा जा रहा था कि सावन के महीने में झड़ी न लगे बारिश की तो सावन कैसा। इस सावन में तो जैसे मानसून ने दगा ही दे दिया। मगर, अब सावन की रंगत दिखाने लगा मानसून। ऐसा लग रहा जैसे खुद मानसून गा उठा- सावन है भाई सावन। राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में पिछले 24 घंटे से मानसून बारिश दे रहा है। यह सबसे अधिक किसान भाइयों के लिए रात की बात है। 

इस कारण हो रही झमाझम बारिश

लगातार बारिश से रांची में दिन और रात के तापमान में भी महज दो डिग्री का अंतर रह गया है। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान लौट आई है। खेताें में पानी भर गया है, जिससे धान की बुआई की उम्मीदें बढ़ गई हैं। माैसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन झारखंड से गुजर रहा है। इस कारण झमाझम बारिश हो रही है।

डीप ​डिप्रेशन गुरुवार की सुबह छत्तीसगढ़ पहुंच गया। 

कहां बारिश की क्या स्थिति

पूरे सीजन में रांची में सबसे अधिक बारिश बुधवार को 32.4 मिमी दर्ज की गई। राज्य में सर्वाधिक बारिश 148.4 मिमी पश्चिमी सिंहभूम में हुई। इधर, भारी बारिश के कारण नदियां भी उफनाने लगी हैं। जमशेदपुर में खरकाई नदीं शाम 4 बजे खतरे के निशान तक पहुंच गई। मंगलवार की रात से स्वर्णरेखा-खरकाई नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी थी। जिला प्रशासन ने तेज बहाव को देखने और सेल्फी लेने वालों को नदी किनारे जाने से मना किया है। एनडीआरएफ को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

आज रांची, रामगढ़, बोकारो, चाईबासा और हजारीबाग में भारी बारिश

बताया जा रहा है कि आज यानी गुरुवार से डीप डिप्रेशन का असर झारखंड में कुछ कम हो जाएगा। उसके बाद राज्य में मध्यम दर्जे की बारिश होगी। कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। गर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। चाईबासा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, चतरा में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। 

Share this:

Latest Updates