Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Monsoon Update : झारखंड में फिर जल्द रफ्तार पकड़ेगा मानसून, रांची में…

Monsoon Update : झारखंड में फिर जल्द रफ्तार पकड़ेगा मानसून, रांची में…

Jharkhand Update News, Ranchi, Monsoon Again Active In Coming Days : आने वाले चंद दिनों में जल्द ही मानसून झारखंड में फिर रफ्तार पकड़ने वाला है। गुरुवार से इसकी एक्टिविटी ने यह संकेत देना शुरू कर दिया है। इसका असर राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में दिखना शुरू हो जाएगा कुछ-कुछ आज से ही दिखने लगा है सुबह में रांची में बारिश से इसकी शुरुआत मानी जा सकती है। में बाकि हिस्सों में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग रांची के मुताबिक राजधानी रांची में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश रुक रुक कर होगी। 

अब तक के बारिश के आंकड़ों के मुताबिक रांची में अभी तक 135.6 मिमी बारिश हुई है।

24 घंटे में बोकारो में सबसे अधिक बारिश

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में मानसून अगले हफ्ते से अपनी मजबूत स्थिति में रहेगा। इस दौरान जमकर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। यही बारिश खेती के लिहाज से अच्छी होगी। मौसम विभाग केंद्र रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून सामान्य रहा। पिछले 24 घंटों में बोकारो में सबसे अधिक 95.0 मिमी बारिश हुई। धनबाद, हजारीबाग, गुमला, पलामू, रामगढ़, रांची, गिरिडीह, गढ़वा जिलों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में इस सीजन के दौरान 147.2 मिमी बारिश हुई है, सामान्य वर्षापात का औसत 236.1 मिमी है। मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 को कई स्थानों पर बारिश होगी।

Share this:

Latest Updates