Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Monsoon Week : झारखंड में तेज बारिश के आसार कम, 27 जुलाई तक…

Monsoon Week : झारखंड में तेज बारिश के आसार कम, 27 जुलाई तक…

Jharkhand Update News, Ranchi, No Possibility Of Heavy Rain , Normal Rain Till 27 July : पहले फेज में मानसून की सक्रियता के कारण जितनी अच्छी बारिश झारखंड में हुई, उसके बाद उसकी पुनरावृत्ति की संभावना फिलहाल कम दिख रही है। अभी भी मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। राज्य के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर सामान्य बारिश हो रही है और रांची मौसम विभाग के अनुसार यही स्थिति 27 जुलाई तक बनी रहेगी। 27 जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

जमशेदपुर में लगभग 15 एमएम बारिश

राजधानी रांची में शुक्रवार को 9 मिमी के आसपास बारिश दर्ज की गई है। जमशेदपुर में बारिश लगभग 15 मिमी रही। पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के दर्ज की मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जाहिर की गयी है। रांची में भी आसमान में बादल नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही धनबाद, गिरिडीह, गुमला, जामताड़ा एवं रामगढ़ जिले के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। इन इलाकों में वज्रपात भी संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने सतर्क रहने को कहा है है।

आज कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बारिश

बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना है। इस वजह से शनिवार को कुछ इलाकों में गर्जन के साथ दोपहर के बाद बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवा चलने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मानसून के एक बार फिर कमजोर होने की बात कही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन आंध्र प्रदेश और ओडिशा इलाके से गुजर रहा है। झारखंड से दूर रहने के कारण इसका भी खास फायदा नहीं मिल रहा है।

Share this:

Latest Updates