Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आज विदा हो जाएगा मॉनसून, लेकिन झारखंड, बिहार, बंगाल और ओडिशा में होगी इस कारण बारिश, रांची में गर्जन के साथ आंधी और बारिश होने का अनुमान

आज विदा हो जाएगा मॉनसून, लेकिन झारखंड, बिहार, बंगाल और ओडिशा में होगी इस कारण बारिश, रांची में गर्जन के साथ आंधी और बारिश होने का अनुमान

Today weather update : आज (30 सितंबर) उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ इलाकों और इससे सटे मध्य भारत में मॉनसून विदा हो जाएगा। लेकिन पश्चिम मध्य बंगाल में आंध्र प्रदेश तट के पास एक चक्रवाती परिसंचरण और उत्तरी अंडमान सागर से मध्य बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश तट तक एक पूर्व पश्चिम ट्रफ़ रेखा औसत समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर बनने के कारण झारखंड, बिहार, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिक्किम और उत्तर पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। Skymet Weather report  के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल, लक्षद्वीप, पश्चिमी हिमालय, गुजरात और मध्य प्रदेश में एक अथवा दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। 30 सितंबर को रांची और आसपास के जिलों में गरज के साथ बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। इस दौरान रांची का औसत तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश का ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर पूर्व बिहार, रायलसीमा, दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। उत्तराखंड, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, बिहार, जम्मू-कश्मीर, तटीय कर्नाटक, उत्तर पूर्व भारत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

Share this:

Latest Updates