Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Motihari : सिकरहना नदी में डूबा बच्चा, गया था जल भरने

Motihari : सिकरहना नदी में डूबा बच्चा, गया था जल भरने

Motihari News : थाना क्षेत्र के उत्तरी सुगांव पंचायत के गोडीगांवा में सिकरहना नदी में जल भरने के क्रम में एक बालक डूब गया। पंचायत के पूर्व मुखिया ललित नारायण सहनी ने बताया कि पंचायत के वार्ड संख्या 3 गोड़ीगांवा निवासी रंगीला सहनी का 7 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार साथियों के साथ नदी में जल भरने गया था। जल भरने के क्रम में गहरे पानी में चला गया और डूब गया। डूबते देख साथ में नहा रहे बच्चों ने शोरगुल कर लोगों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण जमा हो गए और बालक की खोजबीन में जूट गए। साथ ही इसकी जानकारी सीओ और थाना को दी गई। सूचना पर सीओ कुंदन कुमार और थाना के एसआई नवीन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने शाम तक बच्चे की खोजबीन की। समाचार लिखे जाने तक बालक नहीं मिला था।

Share this:

Latest Updates