Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Motihari: सुगौली थाना पर तैनात चौकीदार को दी गई भावभीनी विदाई 

Motihari: सुगौली थाना पर तैनात चौकीदार को दी गई भावभीनी विदाई 

Sugauli, motihari news: थाना पर तैनात चौकीदार इश मोहम्मद मियां सेवा निवृत हो गए। रविवार को कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह में चौकीदारों ने शुभकामनाएं देकर उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर इश मोहम्मद मियां ने भावुक होते हुए कहा कि मैं 1990 से सुगौली थाना में सेवा देते आ रहा हूं। इस बीच हमने कई उतार-चढ़ाव देखें। अपने कार्य के प्रति निष्ठावान रहा और हमेशा मेरी यही कोशिश रही मुझसे कोई गलती ना हो। आज मेरे लिए बहुत ही भावुक पल है कि मैं अपने जीवन की आधी जिंदगी थाना से गुजार कर जा रहा हूं।

उज्ज्वल भविष्य की करता हूं कामना

 एसआई राजेश कुमार ने बताया की इशमोहम्मद ने थाना में बहुत दिनों तक अपनी सेवाएं दी। मैं  उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। चौकीदार चुनचुन सिंह ने बताया की हमारे संग कार्य करते हुए इशमोहम्मद मियां आज रिटायर हो रहे हैं। यह भावुक पल है। मौके पर एसआई राजेश कुमार, विष्णु भगवान सिंह, जवाहर प्रसाद, मोना कुमारी, चौकीदार इंदल राय, झुनझून राउत, लालजी राय, चुनचुन सिंह, ललन महतो, शंशे आलम, दिवस कुमार आदि मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates