Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Motihari news: चार सूत्री मांगों के समर्थन में कोर्ट पेशकारों ने किया बेमियादी कलमबंद हड़ताल

Motihari news: चार सूत्री मांगों के समर्थन में कोर्ट पेशकारों ने किया बेमियादी कलमबंद हड़ताल

Sikrahna, motihari news: बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर गुरुवार को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में कोर्ट पेशकारों ने धरना-प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अनुमंडल उपाध्यक्ष विकास वर्मा ने बताया कि संघ के कर्मचारी अपनी चार सूत्री मांगों के समर्थन में आज से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर है। उन्होंने कहा कि हमारी चार प्रमुख मांगे हैं।

अनुकंपा पर की जाए शत प्रतिशत बहाली

जिनमें सभी संवर्गों की वेतन विसंगति को जल्द से जल्द दूर की जाए, तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की शीघ्र पदोन्नति हो। शत प्रतिशत अनुकम्पा पर बहाली की जाए। इसके अलावा सरकार विशेष न्यायिक कैडर लागू करे आदि मांगे शामिल है।

आज तक नहीं मिली कोई पदोन्नति

 उन्होंने कहा कि सरकार के सभी विभागों के कर्मचारियों की पदोन्नति समय-समय पर मिलता रहता है, लेकिन व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों को आज तक कोई पदोन्नति नहीं मिली है। जिस पद पर बहाल होते उसी पद से सेवानिवृत हो जाते हैं।

दशकों से नहीं मिला है

वहीं सभी विभागों के कर्मियों के आश्रितों को पूर्ण रूप से अनुकंपा प्राप्त है। लेकिन, इस न्याय के मंदिर के कर्मचारियों को तीन से पांच प्रतिशत तक ही अनुकंपा का प्रावधान किया गया है, जो दशकों से नहीं मिला है। मौके पर सहायक लेखापाल ब्रजकिशोर कुमार, नाजिर ओम प्रकाश अरुण, प्रशांत कुमार, अशोक कुमार तिवारी, मुकेश कुमार, कुमार सौरभ, शशि भूषण कुमार, शशि रंजन, रंजन कुमार झा, डाटा ऑपरेटर मनीष कुमार, आशुलिपिक तबरेज आलम सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates