Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोतिहारी में मुहर्रम पर्व की रही धूम, युवाओं ने हैरत अंगेज करतब दिखा मोहा मन

मोतिहारी में मुहर्रम पर्व की रही धूम, युवाओं ने हैरत अंगेज करतब दिखा मोहा मन

– या अली या हुसैन के नारों से गूंजता रहा वातावरण

– कई अखाड़ों की निकली जुलूस, उमड़ी भीड़

– सुरक्षा व्यवस्था को ले टीम रही सक्रिय

Md. Asif, sugauli, motihari news: प्रखंड में मुहर्रम पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पूरे गर्मजोशी के साथ करतब दिखाए। यह पर्व दो दिन मनाया जाता है। रात्रि के अखाड़ा को गवारा के रूप में मनाया जाता है। गवारा रात्रि के 12 बजे के करीब शुरू होता है और सुबह छह बजे समाप्ति के बाद सभी खिलाड़ी अपने घर चले जाते हैं। वहीं पुनः दिन में एक बजे से सभी अखाड़ा वाले या खिलाड़ियों के साथ अखाड़ा का गोल बनाते हुए या अली या हुसैन के नारे लगाते हुए खिलाड़ी गर्म जोशी के साथ करतब दिखाते हुए अखाड़ा में रौनक बढ़ाते है। नगर सहित प्रखंड में कुल पचास के करीब अखाड़ा का गोल निकलता है। जिसमें सबसे ज्यादा नगर पंचायत के क्षेत्रो में बीस वार्डो में सभी वार्डो के अमीरखान टोला, निमुई, बेलैठ बिसुनपुर्वा, सुगौली गांव, चिकपट्टी, ठकुराई टोला, सुगौली बाजार, सिसवानिया टोला, बंगरा, कुरुमटोला, दानी मिया टोला, बहरूपिया लाइन सुगौली महादेव टोला का अखाड़ा जुलूस  के रूप में निकलता है, जो काफी  आकर्षक होता है। वहीं ताजिया और कई तरह की झांकी निकलती है। सभी अखाड़े मुख्य बाजार सुगौली मुख्य बाजार होते हुए देवान चौक होते हुए सुगौली शहीदी से समापन के बाद सभी लोग अमीरखान टोला स्थित  करबला जाकर मेले लुत्फ लेते हुए नेयाज फातिया कर मुहर्रम का समापन हो जाता है। मुहर्रम को लेकर शांति समिति के सदस्य देवान चौक पर समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार नायक, नुरुल होदा कुरैशी, अशोक कुमार गुप्ता, नसीम आलम, राजकुमार सर्राफ, अशोक सोनी, ऐनुल हक, हारून कुरैशी, अकरम रजा, शिव राम, अंजारूल अंसारी, बब्लू आलम, शैलेश पटेल, अंकुर चौधरी, प्रियांशु सर्राफ, एहसान अहमद, मुन्ना गिरी, बब्लू कुमार, अमित कुमार, विशाल कुमार, रेहान अशरफ, दिलशाद आलम आदि मौजूद थे।

IMG 20240718 WA0004
IMG 20240718 WA0003

Share this:

Latest Updates