Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

MP : असामाजिक तत्वों ने होशंगाबाद में मजार में तोड़फोड़ की, एक हिस्सा भगवा रंग से पोत दिया, पुलिस ने…

MP : असामाजिक तत्वों ने होशंगाबाद में मजार में तोड़फोड़ की, एक हिस्सा भगवा रंग से पोत दिया, पुलिस ने…

Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) के नर्मदापुरम जिले में एक पांच दशक पुरानी मजार में तोड़फोड़ करने के बाद उस के कुछ हिस्से को असामाजिक तत्वों ने भगवा रंग से पोत दिया। यह घटना 13 मार्च की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला होशंगाबाद का है। एडिशनल पुलिस सुपरिंटेंडेंट अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि नर्मदापुरम जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सेमरी-हरचंद रोड़ स्थित मजार पर शनिवार-रविवार की रात्रि एक मजार में तोड़फोड़ करने और केसरिया रंग से पोतने की सूचना मिली।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव है। मुस्लिमों के एक समूह ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया और उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने पांच दशक पुरानी मजार को भगवा रंग से रंगा। पुलिस ने कहा कि शनिवार रात को इस कृत्य को अंजाम देने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रशासन की तैनाती यहां बढ़ा दी गई है।

Share this:

Latest Updates