Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सांसद ढुलू महतो ने पूर्व एसएसपी को ललकारा, वर्दी वाले गुंडे ने की जमकर लूट, अब कोर्ट करेगा फैसला

सांसद ढुलू महतो ने पूर्व एसएसपी को ललकारा, वर्दी वाले गुंडे ने की जमकर लूट, अब कोर्ट करेगा फैसला

Dhanbad News : शुक्रवार को धनबाद  सर्किट्  हाउस  में धनबाद सांसद दूल्लु  महतो ने पत्रकारों के समक्ष प्रेस वार्ता किया। इस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि पूर्व एसएसपी संजीव कुमार पर   न्यायलयन ने संज्ञान ले लिया है। अब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जो पूर्व से ही आरोप लगाते आ रहे थे वह आरोप सिद्ध होने जा रहा है। इनके  समय में कोयला चोरी, अवैध कोयला खदान से कोयला चोरी करना और यहां के गरीब आदिवासियों के मौत का भी केस होना चाहिए । गरीब मजदूर आदिवासी अवैध कोयला खनन के समय में जो मौत हुई है। इन पर हत्या का मुकदमा होना चाहिए ये वर्दी वाला गुंडा हैं। जहां-जहां पोस्टिंग हुई है वहां अकूत संपत्ति अर्जित किए हैं। उनकी संपत्ति की भी जांच किया जाए और उनके साथ जितने भी लोग हैं उन सभी पर कार्यवाई भी होनी चाहिए। धनबाद के गिरती विधि व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ पैसा कमाने के चक्कर में पड़े हुए हैं। आम पब्लिक के दुख से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने बिजली के मुद्दे पर भी राज्य सरकार पर यह कहा कि इस सरकार के रहते हुए किसी समस्या का हल नहीं हो सकता है।

Share this:

Latest Updates