Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा : वीरांगना जैसा जोश नहीं था मरने वालों में

सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा : वीरांगना जैसा जोश नहीं था मरने वालों में

पहलगाम हमले को लेकर एक और भाजपा नेता ने दिया विवादित बयान  

Bhiwani : हरियाणा से भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दे दिया है। शनिवार को भिवानी में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हमले में मारे गये लोगों की महिलाओं में वीरांगना जैसा जोश नहीं था, इसलिए वे आतंकियों का शिकार बने।

सांसद जांगड़ा ने कहा कि अपना सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरता और वीरांगना जैसा भाव नहीं था, इसलिए 26 लोग मारे गये। यदि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अग्निवीर योजना के तहत दी जानेवाली ट्रेनिंग से लैस होते, तो हालात अलग होते। उन्होंने दावा किया कि यदि पर्यटकों के हाथ में लाठी-डंडा या कोई भी हथियार होता और वे चारों ओर से आतंकियों पर टूट पड़ते, तो नुकसान कम होता और आतंकियों का भी सफाया हो सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि यह हमला इस बात का प्रमाण है कि देश के नागरिकों को भी आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।

जांगड़ा का यह विवादित बयान ऐसे समय में आया है, जबकि पहले से ही भाजपा नेताओं के विवादित बोल के कारण पार्टी और सरकार खुद को बैकफुट पर पा रही है। उन्होंने यह बयान पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिया है, जिसमें दो दर्जन से ज्यादा लोगों की आतंकवादियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके जवाब में 07 मई को भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी।

राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नाराजगी

सांसद के इस बयान को लेकर विपक्षी दलों और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विपक्ष का कहना है कि यह बयान न सिर्फ मृतकों के प्रति असंवेदनशील है, बल्कि महिलाओं के साहस पर भी सवाल खड़ा करता है। एक स्थानीय महिला संगठन की प्रतिनिधि ने कहा,’इस तरह के बयान पीड़ित परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। नेता संवेदना प्रकट करने के बजाय दोषारोपण कर रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

Share this:

Latest Updates