Bhopal News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सोहागी पहाड़ क्षेत्र में गुरुवार को दोपहर में एक सीमेंट पिलर से लदा तेज रफ्तार बल्कर ट्रक साइड से चल रहे ऑटो रिक्शा पर पलट गया। इस हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार सात लोगों की मौत की हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में दो पुरुष, एक महिला और चार बच्चे शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मऊगंज के नई गढ़ी के रहनेवाले कुल 10 लोग ऑटो में सवार होकर प्रयागराज से गंगा स्नान कर वापस लौट रहे थे। बल्कर भी प्रयागराज से रीवा की ओर आ रहा था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर सोहागी घाटी से गुजरते वक्त ट्रक ने ऑटो को ओवरटेक किया और वह अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया और दो लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी। तीन अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
मप्र: रीवा में आटो पर पलटा सीमेंट पिलर से लदा ट्रक, सात की मौत

Share this:


