Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

फिल्मी दुनिया में एंट्री के लिए तैयार MS धौनी, साउथ सुपरस्टार के साथ करेंगे पदार्पण

फिल्मी दुनिया में एंट्री के लिए तैयार MS धौनी, साउथ सुपरस्टार के साथ करेंगे पदार्पण

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं, लेकिन अब धोनी अपनी नई पारी के लिए भी तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह जल्द फिल्मी दुनिया में पदार्पण करेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि धोनी का फिल्मी डेब्यू बतौर प्रोड्यूसर होगा और इसकी शुरुआत वह साउथ इंडस्ट्री के स्टार विजय थालापथी के साथ कर सकते हैं।

बतौर प्रोड्यूसर करेंगे शुरुआत

रिपोर्ट की मानें तो एमएस धोनी ने खुद साउथ सुपरस्टार को अपनी फिल्म करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि धोनी 2008 से आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हैं, यही कारण है कि उनका साउथ से लगाव भी काफी ज्यादा है। उन्हें वहां ‘थाला’ यानी बड़े भाई के रूप में माना जाता है. तमिलनाडु में धोनी काफी पॉपुलर हैं और वहां की इंडस्ट्री से ही अब वह अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। हाल ही में उनका प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया गया था। इसमें एक एनिमेशन सीरीज भी बनी थी.

खबर यह है कि धोनी बतौर फिल्म प्रोड्यूसर विजय के साथ अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं, लेकिन यह भी सुनने में आ रहा है कि क्रिकेटर इस फिल्म में एक कैमियो करते भी नजर आ सकते हैं।

Share this:

Latest Updates