Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पूरे देश के स्कूलों में मुहर्रम की छुट्टी, यूपी के योगी सरकार ने कर दी कैंसिल…

पूरे देश के स्कूलों में मुहर्रम की छुट्टी, यूपी के योगी सरकार ने कर दी कैंसिल…

UP Update News, Lucknow, Muharram Holiday  Cancelled : आज यानी 29 जुलाई को पूरे देश में मुहर्रम की छुट्टी है। सभी स्कूल-कॉलेज और अन्य संस्थान बंद हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का अपना तर्क है और इसी आधार पर उसने स्कूलों में छुट्टी को कैंसिल कर दिया है। सरकार की तरफ से जारी एक पत्र में राज्य के सभी जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि इस दिन सभी स्कूल खुले रखे जाएं।

12वीं तक के सभी स्कूलों को खुला रखने का निर्देश

स्कूली शिक्षा और राज्य परियोजना महानिदेशक विजयानंद की तरफ से जारी पत्र में शनिवार 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश में 12वीं तक के सभी स्कूलों को खुला रखने का निर्देश दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि इस दिन दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम का स्कूलों में छात्रों के लिए सीधा प्रसारण करने की व्यवस्था की जाए। ध्यान रहे कि 29 जुलाई शनिवार को ही मुहर्रम यानी आशूरा है।

Share this:

Latest Updates