Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुकेश अम्बानी देश के सबसे अमीर शख्स, गौतम अडाणी दूसरे नंबर पर, रोशनी नाडर दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला

मुकेश अम्बानी देश के सबसे अमीर शख्स, गौतम अडाणी दूसरे नंबर पर, रोशनी नाडर दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला

New Delhi news : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने देश के सबसे अमीर शख्स का खिताब बरकरार रखा है। हालांकि, मुकेश अम्बानी दुनिया के टॉप 10 की सूची से बाहर हो गये हैं। दूसरे नंबर पर अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी हैं। वह भारत के सबसे बड़े वेल्थ गेनर हैं, उनकी नेटवर्थ में एक लाख करोड़ रुपये यानी 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, एचसीएल की रोशनी नादर भारत के टॉप 10 अमीरों की सूची में तीसरे नम्बर पर हैं।

हुरुन ग्लोबल रिच 2025 की जारी हालिया सूची में यह जानकारी दी गयी है। इसके मुताबिक दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में मुकेश अम्बानी अब टॉप 10 से बाहर हो गये हैं। इसकी वजह मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में पिछले एक साल में कुल 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट है। अब मुकेश अम्बानी की नेटवर्थ 8.6 लाख करोड़ रुपये है। गौतम अडानी की सम्पत्ति में 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो 8.4 लाख करोड़ रुपये है। एचसीएल की रोशनी नादर तीसरे नम्बर पर हैं, जिनकी कुल सम्पत्ति 3.5 लाख करोड़ रुपये है।

दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क

हुरुन ग्लोबल रिच 2025 की लिस्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क पहले स्थान पर अभी भी बने हुए हैं। उनकी सम्पत्ति 82 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 420 अरब डॉलर है। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस 266 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नम्बर पर हैं, जबकि मेटा के मार्क जुकरबर्ग 242 अरब डॉलर की सम्पत्ति के साथ तीसरे नम्बर पर हैं।

दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला रोशनी नादर

हुरुन ग्लोबल रिच की लिस्ट के मुताबिक एचसीएल की रोशनी नादर कुल 3.5 लाख करोड़ रुपये की सम्पत्ति के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला बन गयी हैं। दुनिया की टॉप 10 अमीर महिलाओं में जगह बनाने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं। उनके पिता शिव नादर ने हाल ही में एचसीएल में 47 फीसदी हिस्सेदारी उन्हें हस्तांतरित कर दी थी।

भारत के 284 अरबपतियों की कुल सम्पत्ति देश के जीडीपी का एक-तिहाई हिस्सा

इसके अलावा हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार भारत के 284 अरबपतियों की कुल सम्पत्ति देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का एक-तिहाई हिस्सा है। रिपोर्ट के मुताबिक अडाणी समूह का नेतृत्व करने वाले गौतम अदाणी की संपत्ति में वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा इजाफा हुआ। उनकी सम्पत्ति एक लाख करोड़ रुपये बढ Þकर 8.4 लाख करोड़ रुपये हो गयी है।

Share this:

Latest Updates