Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन, मेदांता अस्पताल में तीन दिन से थीं भर्ती

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन, मेदांता अस्पताल में तीन दिन से थीं भर्ती

समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार दोपहर गुरुग्राम में निधन हो गया। उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें तीन दिन पहले ही मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों और पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक फेफड़े में बहुत ज्यादा संक्रमण फैलने के कारण उनका निधन हो गया। पत्नी के निधन की सूचना मिलने पर मुलायम सिंह यादव व परिवार के अन्य सदस्य मेदांता मेडिसिटी अस्पताल पहुंचे।

2003 में मुलायम ने साधना को पत्नी के रूप में स्वीकारा था

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बिधूना तहसील की रहने वाली साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। जिनसे उन्हें प्रतीक यादव बेटा है। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा का दामन थामा था।साधना गुप्ता की भी मुलायम सिंह यादव से दूसरी शादी थी। मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी में बतौर कार्यकर्ता काम करती थीं। मुलायम सिंह की मां मूर्ति देवी की बीमार हालत में साधना गुप्ता लखनऊ के अस्पताल और सैफई के मेडिकल कालेज में उनकी देखरेख करती थीं। पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2003 में साधना गुप्ता को पत्नी के रूप में स्वीकार किया।

साधना गुप्ता प्रतीक यादव की मां थी

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी बनीं साधना गुप्ता ने उनसे एक बेटे को जन्म दिया। उनका नाम प्रतीक यादव है। मां साधना गुप्ता के लाख प्रयास के बाद भी प्रतीक यादव राजनीति में स्थापित नहीं हो सके। वे बॉडी बिल्डर हैं और अपना जिम भी संचालित करते हैं। हालांकि सवाल यह भी उठते रहे कि मुलायम सिंह यादव, प्रतीक यादव की बजाय पहली पत्नी से पैदा हुए बेटे अखिलेश यादव को ही अपना राजनीतिक वारिस बनाना चाहते थे और उन्होंने ऐसा किया भी।

Share this:

Latest Updates