Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

MUMBAI : पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर विनोद कांबली गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई के बाद…

MUMBAI : पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर विनोद कांबली गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई के बाद…

मुंबई के बांद्रा इलाके में अपनी ही रेजिडेंशियल सोसाइटी के गेट पर कार से टक्कर मारने के आरोप में पुलिस ने पूर्व inter national क्रिकेटर विनोद कांबली को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर कुछ ही घंटों में विनोद कांबली को टेबल बेल पर रिहा कर दिया गया।जानकारी के अनुसार रविवार को विनोद कांबली ने तेज गति से कार चलाते हुए अपनी ही सोसाइटी के गेट पर जोरदार टक्कर मार दी थी। इस मामले में बांद्रा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन की टीम ने विनोद कांबली को बांद्रा भाभा अस्पताल में ले जाकर उनका मेडिकल करवाया। विनोद कांबली के विरुद्ध तेज गति से कार चलाने का मामला दर्ज करने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने उन्हें टेबल जमानत पर रिहा भी कर दिया।

6 माह पहले भी दर्ज हुआ था मामला

बताते चलें कि बांद्रा साइबर पुलिस ने कुछ माह पहले विनोद कांबली के साथ चीटिंग करने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही इससे पहले विनोद कांबली व उनकी धर्मपत्नी पर नौकरानी के साथ मारपीट करने और उसका वेतन न देने का भी मामला बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया जा चुका है। इस तरह विनोद कांबली अपने क्रिकेट से ज्यादा उलजुलूल हरकतों से ज्यादा चर्चा में रहे हैं

Share this:

Latest Updates