Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मीठी नदी सफाई घोटाला मामले में मुम्बई पुलिस ने की एक्टर डिनो मोरिया से पूछताछ

मीठी नदी सफाई घोटाला मामले में मुम्बई पुलिस ने की एक्टर डिनो मोरिया से पूछताछ


Mumbai News: मुम्बई के बहुचर्चित मीठी नदी घोटाला मामले में सोमवार को मुम्बई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फिल्म अभिनेता डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो से पूछताछ की है। हालांकि, मुम्बई पुलिस ने पूछताछ का ब्योरा मीडिया को नहीं दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुम्बई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनों को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसी वजह आज दोनों मुम्बई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की आफिस में पेश हुए थे। पुलिस की टीम ने इन दोनों से मीठी नदी सफाई के काम में कथित तौर पर हुए 65 करोड़ रुपये के घोटाला मामले में पूछताछ की। इस मामले में डिनो का नाम मुख्य आरोपित केतन कदम के फोन काल से सामने आया है। केतन कदम, डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो के बीच कई फोन कॉल की जांच पुलिस ने की है। इस फोन काल में जांच के दौरान पैसों के लेन-देन का पता चला है। यह घोटाला मुम्बई नगर निगम की ओर से नदी से गाद निकालनेवालीं मशीनों और ड्रेजिंग उपकरणों के किराये में कथित वित्तीय अनियमितताओं से सम्बन्धित हैं। इस मामले में मुम्बई पुलिस ने केतन कदम और जयेश जोशी को गिरफ्तार किया था।

Share this:

Latest Updates