Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Murder Case : माफिया अतीक अहमद को यूपी से गुजरात ले जाने की तैयारी में पुलिस, कई शूटरों की…

Murder Case : माफिया अतीक अहमद को यूपी से गुजरात ले जाने की तैयारी में पुलिस, कई शूटरों की…

UP Update News, Prayagraj, Atik Ahmed : उत्तर प्रदेश में प्रयागराज में पूर्व बसपा विधायक राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और गनर की शुक्रवार को ताबड़तोड़ गोलियां और बम बरसाकर हत्या के मामले में नामजद माफिया अतीक अहमद से पूछताछ होगी। प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस अतीक को गुजरात की साबरमती जेल से रिमांड पर लाने की तैयारी में है ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके। अतीक को गुजरात से यूपी लाना उसके करीबियों की नींद उड़ा सकता है। शुक्रवार को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके मेंं इस दुस्साहिक घटना को अंजाम देने वाले शूटरों की आसपास के दो दर्जन जिलों मेंं तलाश की जा रही है।

अंसारी गैंग के शूटरों पर नजर

अतीक के अलावा एसटीएफ माफिया मुख्तार अंसारी गैंग के शूटरों की गतिविधियों के बारे में भी पता लगा रही है। जेल में बंद मुख्तार के करीबियों को भी खंगाला जा रहा है। अतीक के भाई अशरफ, बेटे उमर आदि से जेल में बीते दिनों मिलने आए लोगों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश लगातार पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दरअसल, जिस तरह से उमेश पाल पर हमला हुआ, एसटीएफ का शक मुख्तार के शूटरों के अलावा गुड्डू मुस्लिम पर गहराता जा रहा है।

Share this:

Latest Updates