Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Murder : दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस में छात्र को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, इसके बाद आरोपी हो गया फरार

Murder : दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस में छात्र को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, इसके बाद आरोपी हो गया फरार

National News Update, New Delhi, Murder Of Student In DU South Campus: दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में एक छात्र को चाकू मारकर मौत के घाट उतार देने का मामला सामने आया है। मामला रामलाल आनंद कालेज का है। यहां क्लास में छात्रों के बीच लड़ाई हो गई। इस दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में छात्र की मौत हो गई है। 

क्लास करने के दौरान हुआ था विवाद

दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पीड़ित और आरोपी दोनों के बीच विवाद क्लास करने के दौरान हुआ। प्रारंभिक जांच में इनके बीच मारपीट की बात सामने आई है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी छात्र की तलाश दिल्ली पुलिस कर रही है। छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटनास्थल से फरार हो गया आरोपी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रामलाल आनंद कॉलेज के पहले वर्ष के सेकेंड सेमेस्टर की क्लास चल रही थी। इस दौरान छात्र जब पढ़ाई कर रहे थे तभी दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई और इसके बाद एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। छात्र को चाकू मारने के बाद आरोपी छात्र घटनास्थल से फरार हो गया। इसके बाद आनन-फानन में घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान छात्र को काफी चोटें लगी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

Share this:

Latest Updates